Venus Uday 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह शुभ होते हैं उन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शुक्र ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 21 नवंबर की रात को वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि: शुक्र ग्रह के उदय होने से आप लोगों को कारोबार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको अच्छे खासे वित्तीय लाभ हो सकता हैं। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी कोई गुप्त इच्छाएं पूरी हो सकती है। शेयर, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि: आप लोगों को शुक्र देव का उदय होना आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कारोबार का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आप घर वाहन या फिर अन्य कोई लग्जरी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अगर आप फैशन डिजाइनिंग, मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं तो आपको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। 

तुला राशि: धन के दाता शुक्र ग्रह के उदित होने से तुला राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा।

साथ ही आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जो धन आपको फंसा हुआ था वो मिल सकता है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इसलिए शुक्र ग्रह का उदित होना आपको लाभकारी साबित हो सकता है।