Shukra Uday 2025: धन-वैभव, मान-सम्मान के दाता शुक्र को नवग्रह में से सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ स्थिति में बदलाव करते हैं। बता दें कि शुक्र 19 मार्च को मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। लेकिन उसके 4 दिन बाद ही उदित हो जाएंगे। शुक्र के अस्त होने की ये अवधि सबसे कम मानी जा रही है। शुक्र 23 मार्च को मीन राशि में ही उदित हो जाएंगे। शुक्र के उदित होने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के पहले और छठे भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में में शुक्र उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के जातकों की भूमि-भवन, वाहन आदि की इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नौकरी में कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप नौकरी से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए शुक्र का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो पहले से काफी अच्छी होने वाली है। आमदनी में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है और पैसों की बचत भी हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र का उदय होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को  अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। बुद्धि में वृद्धि होने वाली है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इनसे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो नए बिजनेस के कई अवसर मिल सकते हैं। इससे आपको काफी मुनाफा मिल सकता है। आप कोई बड़ी डील पा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के चौथे और नौवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में शुक्र ग्रह उदित होने वाले हैं।  ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आपके काम की कार्यस्थल में सराहना होगी। इसके साथ ही आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में भी आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन भी शुक्र की कृपा से अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

होली के बाद मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है, जिससे कई बड़े राजयोगों का निर्माण होने वाला है। ऐसे ही 28 मार्च को मीन राशि में शुक्र, बुध, सूर्य, राहु के साथ चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक