वैदिक ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव और ऐश्वर्य का दाता कहा जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र देव ने अपनी स्वराशि में गोचर करके केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। इस योग के बनने से 3 राशि के जातकों को करियर तरक्की और व्यापार में अच्छे धनलाभ के संकेत दिख रहे हैंं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में गोचर किया है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इस समय आप लोग एक जरकिन स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
कर्क राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता के माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। इस समय आपके माता के साथ संबंध भी अच्छे रह सकते हैं। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं इस समय फिजूल खर्चों में कमी आ सकती है। साथ ही आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और एक से ज्यादा स्रोतों से धन अर्जित करने में आप सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव तीसरे स्थान में संचरण कर रहे हैं, जिसे साहस, पराक्रम और भाई- बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।
साथ ही इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं भाई- बहनों का आपको इस समय सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। इस समय घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम हो सकता है।