Venus Planet Gochar In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवस्था के बाद उच्च और नीच का होता है। साथ ही वह अपनी उच्च अवस्था में पूर्ण और शुभ फल प्रदान करता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अभी अपनी उच्च राशि मीन में संचरण कर रहे हैं और वह 31 मई तक मीन में ही भ्रमण करेंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह की उच्चता का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों का वैवाहिक जीवन में कुशलता और करियर, कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आर्थिक लाभ और नए निवेश के अवसर आपको मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। यदि आप किसी निवेश या व्यापारिक योजना के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसे शुरू करने के लिए उत्तम है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। वहीं आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी और आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विवादों के समाधान के लिए यह अनुकूल समय होगा। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य बनेंगे।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।