Shukra Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों का गुरु के साथ-साथ सुख-समृद्धि, धन-संपदा, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में जरा सा भी बदलाव इन क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभाव डालता है। बता दें कि शुक्र इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। लेकिन 13 अप्रैल को वह मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शुक्र के मीन राशि में सीधी चाल से चलने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैभव के दाता शुक्र 13 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। शुक्र अपनी उच्च राशि में मार्गी होने वाले हैं। इस राशि के लाभ भाव में सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्य में भी वृद्धि होगी। आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही नए दोस्त बन सकते हैं। व्यापार में भी मुनाफा मिलेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के चौथे भाव में शुक्र मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ग्रह का सीधी चाल चलना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के सफलता के मार्ग खुलेंगे। आपके द्वारा लंबे समय से रुका हुआ काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। नौकरी में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार का भी तनाव थोड़ा कम हो सकता है। भूमि, भवन, वाहन आदि का भी लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में अच्छा समय जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका संबंध अच्छे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। वाहन, भूमि आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है।
इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अच्छी है, जिसके कारण पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।