Dhanshakti Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं ग्रहों के सेनापति की बात करें, तो वह एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। बता दें कि मार्च माह में दोनों की ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे दोनों ग्रहों की युति हो रही हैं और धन शक्ति नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। धन शक्ति राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं धन शक्ति राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 7 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि में धन शक्ति योग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

धन शक्ति योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस राशि में ये योग 11वें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को वित्तीय लाभ मिलेगा और कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। कार्यस्थ में आपके काम की तारीफ होगी। ऐसे में आपको उन्नति, पदोन्नति भी मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। व्यापार में खूब वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार में किया गया निवेश भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो आपके आय में वृद्धि होगी और इस अवधि में निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। रिलेशनशिप के मामले में धन शक्ति योग अच्छा साबित हो सकता है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो अच्छा रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में धन शक्ति योग नवम भाव यानी भाग्य के भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यक्तिगत विकास में खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी और काम के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। जो जातक खुद व्यापार कर रहे हैं, तो कोई अच्छी डाल मिल सकती है। इसके साथ ही प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। बिजनेस के सिलसिले में नए संपर्क बन सकते हैं। इनसे भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही धन बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश से धन अर्जित करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में धनशक्ति योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी लगन और मेहनत से उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। बिजनेस की बात करें, तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अच्छी डील या प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। ऐसे में आपको आने वाले समय में खूब लाभ मिल सकता भी। आर्थिक रूप से भी आप मजबूत होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धन कमाएंगे और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नया वाहन, संपत्ति या फिर घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता हैय़ इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

Also Read

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।