Navpancham Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग और नवपंचम योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 559 साल बाद 7 नवपंचम योग का निर्माण हुआ है। जिसमें गुरु- केतु का, मंगल- शनि का, मंगल- शुक्र का, बुध- गुरु, चंद्र और राहु मिलाकर 7 नवपंचम योग बना रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

 मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए 7 नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि का स्वामी मंगल आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर संचऱण कर रहा है। वहीं शनि और शुक्र के साथ नवपंचम योग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको धन के मामले में समय अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और आप नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आप संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। लेकिन इस समय आपको थोड़ा क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए 7 नवपंचम योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही समाज में आप ज्यादा लोकप्रिय होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही । व्यवसाय करने वालों को मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सात नवपंचम योग का बनना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर और कारोबार से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और आप नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आप संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार से संबंधित कोई यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025