Venus Planet Gochar In Meen: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद गोचर करते हैं। साथ ही इस दौरान वह अपनी स्वराशि और उच्च राशि में संचऱण करते हैं। आपको बता दें कि 28 जनवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही वैवाहिक सुख और धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं  आपको इस समय  कहीं से ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपको धन लाभ दे सकते हैं और जिस प्रकार की नौकरी आप खोज रहे हैं वो इस अवधि में आपको मिल सकती है। वहीं नौकरी में आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्रमोशन का खास योग बन सकता है। आर्थिक स्थित में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं इसलिए इस दौरान व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिल सकती है। कामयाबी के लिए नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। लोगों के बीच एक खास पहचान बनाएंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तौ समय अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। बीमारियों से दूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025