Shukra Gochar In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही आपको बता दें कि शुक्र ग्रह की स्वराशि वृष होती है। आपको बता दें कि मई में शुक्र ग्रह अपनी स्वऱाशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही बैंक- बैलेंस में अपा बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस दौरान पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधर सकेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सभी इच्छाएं जल्दी पूरी हो सकेंगी। प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके बड़े- बडे़ लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवन में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही लव लाइफ भी शानदार हो जाएगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य़ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।  नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। घर वालों के साथ समय बिता सकेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025