Shukra Gochar In Kanya: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अपनी नीच और उच्च राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 15 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या राशि में वैसे तो शुक्र ग्रह नीच का फल प्रदान करते हैं। लेकिन कुछ राशियों का शुक्र के गोचर से भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्‍मेदारियां भी मिल सकती हैं। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको रिलेशनशिप के मामले में लाभ होगा और जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को अटका हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं  इस दौरान अगर आप सट्टा, लॉटरी और शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो भी आपको आगे चलकर अच्‍छा रिटर्न मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्राएंं कर सकते हैं। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आगे चलकल आपको लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024