Venus Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करता है। मतलब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस गोचर का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की। आपक बता दें शुक्र देव अपने कुंभ में राशि प्रवेश करने जा रहे हैं, शुक्र का यह गोचर 31 मार्च को होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपके लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं शुक्र देव आफके दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। या फिर आप इस समय साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं।

मकर राशि: आपकी राशि से शुक्र देव का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिसे धन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही शुक्र देव आपके दशम स्थान के स्वामी होते हैं। जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कोई नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Budh Ast: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कुंभ राशि में हुए अस्त, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय

कुंभ राशि: आपके लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि के लिए योगकारक ग्रह हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर्स, रियल एस्टेट एजेंट्स, ट्रैवेल एजेंट्स और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही  शुक्र ग्रह कुंभ राशि के चतुर्थ यानी सुख भाव और नवम यानी भाग्य भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Weekly Horoscope, Mar. 21 – Mar. 27, 2022: बुध ग्रह का मीन राशि में होगा प्रवेश, मिथुन सहित चार राशियों के लिए अच्छा समय, आर्थिक लाभ के प्रबल योग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा हफ्ता