Venus Planet Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह लगभग 1 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्योदय हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन, लव लाइफ और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं आपको जो विरोधी परेशान कर रहे थे अब वह परास्त होंगे। साथ ही आपको पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो आपको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप फिल्म लाइन, मॉडलिंग, फैशन डिजानिंग, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह गोचर तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आप लोगों की गोचर कुंडली के छठे स्थान पर होने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बनेंगे। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति काफी सुखद रहने वाली है। आप अपनी मेहनत के जरिए करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।