Shukra Or Ketu Ka Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित पर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माम करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 25 अगस्त को नी राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से छाया ग्रह केतु स्थित हैं। जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग बन रहा है। इस संयोग का सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और शुक्र ग्रह का संयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी धन संपदा में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है तो इस अवधि में पूरा होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही रिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

केतु और शक्र ग्रह की युति सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति इस अवधि में बहुत ज्यादा मजबूत रहेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में निवेश किया गया धन भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ दिला सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं  ऐसे में आपको नौकरी में तरक्की मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं। साथ ही सरकारी क्षेत्र में भी आपको लाभ की संभावना है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही  कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024