Shukra Mahadasha: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना के कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह तुला और वृष राशि के स्वामी हैं। साथ ही आपको बता दें कि शुक्र ग्रह की महादशा का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर 20 साल तक रहता है। 

वहीं अगर व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह निगेटिव विराजमान हों तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही पती-पत्नि के बीच मतभेद रहते हैं। वहीं व्यक्ति को भौतिक सुखों का अभाव रहता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता छा जाती है। वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक स्थित हो तो व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति धनवान होता है। आइए जानते हैं शुक्र की महादशा का जीवन में प्रभाव और उपाय…

शुक्र देव की महादशा का जीवन में प्रभाव

नेगिटिव होने पर आती हैं ये समस्याएं

 हर व्यक्ति को जीवन में कभी- कभी शुक्र ग्रह की महादशा का सामना जरूर करना पड़ता है। वहीं शुक्र देव अपनी महादशा में कैसा फल प्रदान करेंगे। ये इस बात पर निर्भर करती है कि शुक्र देव व्यक्ति की कुंडली में कहां और किस स्थिति में विराजमान हैं। अगर शुक्र ग्रह कुंडली में अशुभ के स्थित हैं तो व्यक्ति को शुक्र ग्रह की दशा में  शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक कष्ट होते हैं। साथ ही व्यक्ति को भौतिक सुख नहीं मिलते हैं। वहीं वीक शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति को गुप्त होते हैं । साथ ही किडनी से संबंधित बीमारी होने का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को आंखों से सबंधित रोग होते हैं।

शुक्र अगर जन्मपत्री में शुभ स्थित हो तो

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगर जन्मकुंडली में अगर शुक्र ग्रह शुभ विराजमान हो तो शुक्र की महादशा में व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही व्यक्ति को धन और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को सभी भौतिक सुख मिलते हैं। वहीं मजबूत शुक्र व्यक्ति के दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। व्यक्ति खर्चीला होता है। साथ ही वह जीवन में सभी सुखों को भोगता है। उसके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहते हैं। वहीं व्यक्ति के अंदक कामुकता बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024