Venus Combust in Leo: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 दिसंबर 2022 तक कई राशि के लोगों पर शुक्र देव की कृपा रहेगी। शुक्र देव 15 सितंबर 2022 से सिंह राशि में अस्त हुए हैं और 2 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। जिसका सकारात्मक प्रभाव कई राशि के लोगों पर पड़ सकता है।
इस दौरान जातकों को करियर में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन आदि कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के अस्त होने से किन-किन राशि के लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव सातवें भाव के स्वामी हो सकते हैं। कई जातकों को इस दौरान धन लाभ हो सकता है। कारोबार में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव प्रथम भाव के स्वामी होते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। कई जातकों को अपने द्वारा जमा किए गए धन से भी लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव 12वें और पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। आपको कार्यक्षेत्र या नौकरी में बदलाव हो सकता है। धन और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। पैसा बचत करने में भी आपको सफलता मिल सकती है।
कर्क
जातकों के लिए शुक्र देव चौथे और एकादश भाव से स्वामी होते हैं। व्यापार के जुड़े जातकों को इस अवधि में कुछ लाभ हो सकता है। परिवार से भी धन प्राप्त हो सकता है और धन का प्रवाह बना रह सकता है। जातकों के रिश्तों में मधुरता आ सकता है।
धनु राशि
ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव इस दौरान जातकों को लाभ दें सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में लाभ मिल सकता है। विवाद भी सुलझ सकता है। सेहत में भी सुधार रहेगा।
कुंभ
करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कार्यों को पूरा करने में भी मदद मिल सकती है और कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्या का भी समाधान हो सकता है। खुद का कोरोबार कर रहे लोगों को लाभ हो सकता है।