Venus Transit 2022: वैदिकज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का का खास महत्व माना जाता है। क्योंकि शुक्र देव धन, वैभव, विलासता, भौतिक सुख और लग्जीरियस लाइफ के दाता माने जाते हैं। आपको बता दें कि शुक्र देव ने 23 मई को मेष राशि में गोचर किया है। मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है। इसलिए इस गोचर का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में शुक्र देव ने 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसको आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए साधन भी बन सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में आपको अच्छा मुनाफा में हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र देव आपके दूसरे भाव और सप्तम स्थान के स्वामी हैं, जिसको जीवनसाथी व पार्टनरशिप का स्थान कहते हैं। इसलिए समय आपको लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के माध्यम से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक पन्ना धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि: शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे कार्यक्षेत्र, नौकरी और कारोबार का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपका मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन हो सकता है। इस आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। जो लोग चंद्र देव से संबंधित व्यापार( खान- पान, ट्रैवेल एजेंट्स, होटल इंडस्ट्री और ऑटोमोबाइल) क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहने वाला है। ग्रहों की चाल की स्थिति को देखते हुए इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ उनके माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि यहां पर यह देखना जरूरी होगा कि शुक्र देव आपकी जन्मकुंडली में किस स्थिति में विराजमान हैं।

मीन राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में शुक्र देव ने दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपने अगर कोई किसी पुरानी डील में निवेश किया है तो उसमें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं शेयर मार्केट और सट्टा, लॉटरी में लगाए गए पैसे से आपको वर्तमान में अच्छा धनलाभ होने के संकेत हैं।वहीं शुक्र देव आपके तीसरे भाव के स्वामी है। जिसको पराक्रम और भाई- बहन का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से संबंधित है (वकील, शिक्षक, मार्केटिंग का काम) उनको यह समय शानदार रह सकता है। वहीं इस समय आप एक पुखराज पहन सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती मिलेगी। हालांकि यहां पर यह देखना जरूरी है कि शुक्र देव के आपके राशि स्वामी गुरु ग्रह के आपकी जन्मकुंडली में कैसे संबंध हैं।