2026 Astrology Predictions: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 की शुरुआत में कई दुर्लभ संयोग और शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2026 के पहले दिन शुक्र-वरुण का द्विचत्वारविंशति योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और वरुण का दुर्लभ संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख‑शांति और सहयोग का माहौल रहेगा, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक पहचान भी मजबूत होगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यपारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र और वरुण का दुर्लभ संयोग कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगने से अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता इस समय तेज़ रहेगी, जिससे हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का अनुभव होगा। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र वरुण का दुर्लभ संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की सराहना होगी। साथ ही संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा और आपके निर्णय बुद्धिमत्ता और समझदारी से भरपूर रहेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।
