Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के दाता सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां पहले से ही शुक्र देव स्थित हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको  आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय इनकम के नए स्रोत खुलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। वहीं धन वृद्धि के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए अगर तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत का रिजल्ट देखने को मिल सकता है। साथ ही इस समय आपका कम्युनिकेश मजबूत होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र और सूर्य का संयोग मीन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र और सूर्य का संयोग मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने के योग हैं। साथ ही इस समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को भी व्यापार में मुनाफा हो सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही इस समय व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025