ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र और चंद्र की युति बनने जा रही है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा 24 तारीख को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। जिससे कलात्मक योग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस योग का असर सभी 12 राशियाें पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: कलात्मक योग का निर्माण आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह योग चतुर्थ स्थान में बन रहा है। जिसे ज्योतिष में केंद्र भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वहीं जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं जैसे- (फिल्म, मीडिया, फैशन डिजाइनिंग) उन लोगों के लिए यह योग शानदार साबित हो सकता है। कोर्ट कचहरी मामलों मे सफलता मिल सकती है। आप एक हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए कलात्मक योग शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है। जिसकी दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लव रिलेशनशिप में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार में भी आपको अच्छा धनलाभ होगा। सुख- साधनो में भी वृद्धि हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। इस समय आप नया निवेश कर सकते हैं। भाग्य में वृद्धि के संकेत हैं। वहीं इस समय आप लोग एक मोती स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

कन्या राशि: कलात्मक योग का निर्माण होने से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है।क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थआन में हो रहा है। जिसे वैदिक ज्योतिष में आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। वहीं इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी।

साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति भी इस समय अच्छी रहेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही इस समय व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।