Kalatmak Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी शुक्र ग्रह धनु राशि में संचरण कर रहे हैं और चंद्रमा ने 6 तारीख की सुबह चंद्रमा में प्रवेश किया है। जिससे कलात्मक राजयोग का निर्माण हुआ है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए कलात्मक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बन रही है। इसलिए भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही साथ ही आप इस समय परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं किसी पुराने मित्र से मुताकात हो सकती है। साथ ही आपको सुख- साधनों की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलेगा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहेंगे। साथ ही छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
कलात्मक राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए जो शादीशुदा लोग हैं, उनका दांपत्य जीवन शुभ रहेगा। आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपका काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है। वहीं अगर आप कला, संगीत, मीडिया या फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं तो आपको इस समय कोई प्रोजक्ट मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए कलात्मक राजयोग संतान और आर्थिक स्थिति के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय प्रेमी- प्रेमिकाओं के संबंध मजबूत होंगे। साथ ही काम- कारोबार में लाभ होगा। वहीं अगर आप क्रिएटिव फील्ड हैं जैसें- मीडिया, संगीत या कोई अन्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छी लोकप्रियता मिलेगी। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति भी होगी। संतान की तरक्की इस अवधि में हो सकती है।