ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र और चंद्र की युति बनने जा रही है। वैदिक पंचांग के मुताबिक चंद्रमा 24 तारीख को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर पहले से ही शुक्र ग्रह स्थित हैं। इस युति का असर 12 राशियाें पर पड़ने वाला है। लेकिन 3 राशियांं ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: शुक्र और चंद्रमा की युति आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से यह युति चतुर्थ स्थान में बन रहा है। जिसे केंद्र भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वहीं जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं जैसे- (फिल्म, मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, संगीत) उन लोगों के लिए यह युति लाभप्रद रहने वाली है। कोर्ट कचहरी मामलों में सफलता मिल सकती है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि: शुक्र और चंद्रमा का यह योग कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी राशि से लग्न स्थान में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपके लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव रिलेशनशिप में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार में भी आपको अच्छा मुनाफा होगा। नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। सुख- साधनों में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस समय आप नया निवेश कर सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। इस समय आप एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कन्या राशि: आप लोगों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें स्थान में बनने जा रही है। जिसे आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
आर्थिक स्थिति भी इस समय बेहतर होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। इस समय आप व्यापार से संबंधित कोई यात्रा भी कर सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेगी।