Lakshmi Narayan RajYog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  सुख-समृद्धि, धन-आकर्षण और प्रेम के कारक शुक्र देव जल्द ही कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह विराजमान है। ऐसे में कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण नामक शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग को काफी शुभ योगों में से एक माना जाता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 7 जुलाई को 4 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश  में प्रवेश कर जाएंगे। लक्ष्मी नारायण योग बनने से कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता, धन लाभ के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। अगर वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही पार्टनर की मदद से आप की क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। सेहत भी अच्छा रहने वाली है। लेकिन अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण सातवें भाव में हो रहा है। ये भाव जीवनसाथी, पार्टनर  आदि से संबंधित होता है। ऐसे में पार्टनर के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो सकता है। आप किसी रोमांटिक डेट या फिर ट्रिप पर जा सकते हैं। अवविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ की बात करें, तो इसे एक कदम आगे शादी चक ले जाने का फैसला ले सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही अच्छा अप्रैज़ल मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो लंबे समय से अटका हुआ पैसा के साथ डील साइन हो सकती है। आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता से भविष्य के लिए कुछ अच्छा करने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग दूसरे भाव नमें बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका या फिर किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा पाएंगे। जीवन में सकारात्मकता अधिक बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। घर, वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।