Lakshmi Narayan Rajyog: दैत्यों के गुरु शुक्र को धन,आकर्षण, प्रेम, ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इसके साथ ही शुक्र की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती है,जिससे शुभ राजयोगों का निर्माण होता है। बता दें कि जल्द ही शुक्र का बुध के साथ युति होने वाली है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है। ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध और शुक्र की युति होने से की राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 13 अक्टूबर तक अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला राशि में रहने वाले हैं। वहीं 10 अक्टूबर को सुबह 11:25 पर बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का असर कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग सातवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। करियर की बात करें, तो आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में भी बुध और शुक्र की कृपा से आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऐसे में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिलने के काफी अधिक चांसेस नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में छठे भाव में शुक्र और बुध की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करना इस अवधि में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग तीसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शुक्र और बुध की असीम कृपा हो सकती है। आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत और रणनीति बिजनेस को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। यात्राओं के माध्यम से आपको खूब धन लाभ हो सकता ह। सेहत अच्छी रहने वाली है जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहने वाले हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024