Shukra And Mangal Yuti In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अन्य ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी की शुरुआत में मकर राशि में मंगल और शुक्र ग्रह की युति का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह विलासता, वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और काम के कारक माना जाते हैं। तो वहीं मंगल ग्रह को शौर्य, वीरता, साहस, क्रोध का कारक माना गया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति का असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति में लाभ हो सकता है । आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। वहीं मंंगल ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को भी यह अवधि शुभ साबित होगी। अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्ति होगा। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मंगल और शुक्र का संंयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको धन के निवेश में बेहतर रिटर्न मिलेगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं उनके जीवन में शुक्र और मंगल की युति प्रेम सुख को बढ़ाने वाली मानी जा रही है। साथ ही इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं वाणी प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों को मंगल और शुक्र की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही सोची हुई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। वहीं वृष राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ होगा और आपको धन के निवेश में बेहतर रिटर्न मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा भी इस समय कर सकते हैं, तो शभ रहेंगी। वहीं आप इस दौरान धार्मिक या मांंगलिकल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।