Shukra Or Ketu Ka Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से छाया ग्रह केतु विराजमान हैं। जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है। इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है।आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और केतु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन, करियर और बैंक बैलेंस के मामले में भी यह अवधि काफी अच्छा रहने वाली है। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस भी काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्राएं भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपका अपने लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही घर परिवार में खुशियां मिलेंगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में पिछले काफी समय से जो तनाव चल रहा था वह अब कम हो जाएगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार है, उनको इस समय नौकरी मिल सकती है वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और केतु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही थी इस दौरान वह दूर हो जाएंगे और आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी स्किल के आधार पर लाभ मिलेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024