Guru And Shukra Conjunction 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मई में शुक्र ग्रह और गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति 12 साल बाद वृष राशि में बनेगी। क्योंकि शुक्र ग्रह 12 साल बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही सोची हुई योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी। वहीं आपके मान सम्मान व ऐश्वर्य में अच्छी वृद्धि होगी और अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम भी होंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं  व्यापार के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं और नया वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु और शुक्र की युति बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही  नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनशिप के व्यापार में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और गुरु की युति का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धन संचित करने में कामयाब रहेंगे और विदेश में आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024