Guru And Shukra Conjunction 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, विलासता, वैभव, कामुकता, लग्जरी और भौतिक सुख के कारक हैं। तो वहीं गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, गुरु और आध्यात्म के कारक है। आपको बता दें इन दोनों ग्रहों की युति मई की शुरुआत में बनने जा रही है। क्योंकि मई में गुरु ग्रह और शुक्र ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे यह युति वृष राशि में 12 साल बाद बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। खासकर जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, मॉडलिंग, लेखन, कला जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान पारिवारिक मामले भी सुलझ जाएंगे। घर-परिवार का माहौल बहुत ही सुखमय होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र और गुरु बृहस्पति का संयोग मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही वैभवपूर्ण जीवन मिल सकता है। वहीं इस समय आपके नए लोगों के साथ संबध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को गुरु और शुक्र का संयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। वेतन वृद्धि और बड़ा पद भी मिल सकता है। आय में वृद्धि होने से आप किसी बड़ी योजना पर निवेश कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही नए कार्य की आप शुरुआत कर सकते हैं।