Conjunction Of Shani And Budh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होकर अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार फरवरी में बुध होने जा रहे हैं। बुध ग्रह कुंभ राशि में उदय होंगे। वहीं कुंभ राशि में पहले से ही कर्मफल दाता शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह की युति बनेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वेंं भाव पर बनेगी। इसलिए आप लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही सोर्स के नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय इस राशि के छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपके शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।
बुध और शनि का संयोग मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं आपको रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिल सकती है। कामयाबी के लिए नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। लोगों के बीच एक खास पहचान बनाएंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अनुकूल है। फिटनेस और मानसिक शांति बनी रहेगी। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। छात्र उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।