Vat Savitri Vrat & Somvati Amavasya 2025 Shubh Yoga: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे और यह घटना वट वृक्ष के नीचे घटी थी। तभी से यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। इस साल वट सावित्री का व्रत आज यानी 26 मई को रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज सोमवती अमावस्या भी है, जो इस दिन और भी खास बना रहा है। बता दें कि सोमवती अमावस्या जब सोमवार को आती है तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में वट सावित्री व्रत पर सोमवती अमावस्या का शुभ योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इस शुभ संयोग में किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वालों के लिए यह व्रत कई नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर किसी के विवाह में अड़चन आ रही थी तो अब वह दूर हो सकती है और योग्य जीवनसाथी मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही, धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। जो धन पहले अटका हुआ था, वह भी वापस आने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान उनके जीवन में कोई अच्छी खबर दस्तक दे सकती है, जैसे संतान सुख या नई जिम्मेदारी। करियर में जो बाधाएं लंबे समय से बनी हुई थीं, उनसे भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, अच्छे और अनुभवी लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। कारोबारियों को भी इस समय लाभ हो सकता है।

धनु राशि Sagittarius Zodiac)

धनु राशि वालों के लिए सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत का यह संयोग विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है। बीते समय की गई मेहनत रंग लाएगी और अचानक से बड़ी धनराशि मिलने की संभावना बन रही है। आत्मविश्वास में इजाफा होगा जिससे करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। साथ ही, इस दौरान योग और ध्यान में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।