Vat Savitri Vrat, Somvati Amavasya 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक है। वहीं इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज वट सावित्री व्रत, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आडल योग, विडाल योग है। पंचांग के अनुसार, वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति के लिए किया जाता है। इसके साथ ही आज सोमवती अमावस्या भी है। ऐसे में इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। ऐसे आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, व्रत कथा, मंत्र सहित आज की धर्म से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में…
ये भी पढ़ें
52 दिन के लिए बनेगा खतरनाक ‘विस्फोटक योग’, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग
18 साल बाद नजदीक आएंगे छाया ग्रह केतु और ग्रहों के राजा सूर्य, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
Budh Transit In Mithun: वैदिक पंचांग के अनुसार बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। …और पढ़ें
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से चमक सकती है किस्मत, धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति, जानें नियम और महत्व
Budh Transit In Mithun: वैदिक पंचांग के अनुसार बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
6 जून से चमक सकता है इन 3 राशि वालों का भाग्य, बुध देव करेंगे अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग
Aaj Ka Ank Jyotish 26 May 2025: आज मूलांक 1 वालों को व्यापार में उन्नति होगी और आप अच्छा मुनाफ़ा कमाएंगे। आइए जानते हैं मूलांक 1 लेकर 9 मूलांक वालों का अंक ज्योतिष राशिफल…
Aaj Ka Ank Jyotish 26 May 2025: आज मूलांक 1 वालों को व्यापार में होगा आकस्मिक धनलाभ तो वहीं मूलांक 9 वालों को दुर्घटना के योग बन रहे हैं, जानिए दैनिक अंक राशिफल
आज से चमकेंगे इन 3 राशि वालों के सितारे, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार, बना है बेहद दुर्लभ संयोग
Aaj Ka Rashifal 26 May 2025: आज वट सावित्री व्रत, मासिक कार्तिगाई है। जिससे कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
Aaj Ka Rashifal 26 May 2025: आज चंद्रमा करेंगे उच्च राशि वृष में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, जानिए दैनिक राशिफल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर के पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और जीवन में शुभ फल देते हैं। वहीं, सोमवार का दिन स्वयं भगवान शिव को समर्पित होता है। जब दोनों तिथियां एक साथ आएं, तब यह एक दुर्लभ और बेहद शुभ योग बनता है, जिसमें किए गए उपाय शीघ्र फल देते हैं।
वट सावित्री व्रत की पूजा करने के लिए महिलाएं प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद वट वृक्ष के पास जाकर पूजा करें। यदि बाहर जाना संभव न हो, तो घर में गमले में बरगद का पौधा रखकर भी पूजा कर सकती है। पूजा के लिए आवश्यक सामग्री में लाल चुनरी, मौली, रोली, चावल, हल्दी, फूल, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), फल, मिठाई, बांस की टोकरी में सात अनाज, जल से भरा लोटा, दीपक, अगरबत्ती, कपूर, वट वृक्ष व्रत कथा पुस्तक आदि रखें।
वैदिक पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगी और यह 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि उदया तिथि के अनुसार व्रत और पूजा अमावस्या के दिन ही की जाती है, इसलिए आज यानी 26 मई को ही जेष्ठ सोमवती अमावस्या मानी जाएगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल वट सावित्री व्रत पर कल भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्ड योग का शुभ संयोग बन रहा है।
इस साल वट सावित्री व्रत आज यानी 26 मई को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 26 मई को सुबह 12:11 बजे से शुरू होकर 27 मई को सुबह 8:31 बजे तक रहेगी। वहीं, पूजा के लिए सबसे शुभ समय 26 मई को सुबह 11:51 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का अभिजीत मुहूर्त है। इसी समय में वट वृक्ष की पूजा करना अत्यंत फलदायक माना गया है।