Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति और धन हानि के कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से कभी धन हानि नहीं होती है। साथ ही आर्थिक समृद्धि भी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि लौंग-कपूर उपाय के क्या फायदे वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं।

कहा जाता है कि अगर घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं कराया गया है, तो घर में कभी बरकत नहीं होती है। साथ ही घर की सुख-शांति भी भंग हो जाती है और जीवन में कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है।

वहीं वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष दूर करने के कई उपाय भी बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है और वास्तु दोष के कारण हो रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के उपाय

वास्तु शास्त्र और मान्यता के अनुसार अगर घर में सुख-समृद्धि नहीं आ रही है और आर्थिक तंगी बनी हुई है। ऐसा होने पर सुबह और शाम के समय घर की रसोई में एक कटोरी में कपूर और कुछ लौंग के टुकड़े डालकर उसे जला दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

फंसा पैसा भी आने की है मान्यता

अगर जातक का पैसा लंबे समय से फंसा हुआ है और उसे प्राप्त नहीं हो रहा है, तो इसके भी उपाय बताए गए हैं। कपूर के कुछ टुकड़े और कुछ लौंग लाल गुलाब में रखकर उसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से अटका हुआ धन वापस मिल जाता है।

मां लक्ष्मी की कपूर से करें आरती

मान्यता के अनुसार नियमित रूप से शाम के समय कपूर से मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

वहीं यह भी मान्यता है कि 5 लौंग, कपूर के कुछ टुकड़े और इलायची एक कटोरी में जला दें। उसके बाद इसे घर से सभी कमरों और पूजा स्थल पर लेकर जाएं। मान्यता है कि इससे निकलने वाले धुए से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिसका अनुकूल प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।