Vastu Tips For 2022: वास्तु शास्त्र में घर में सुख समृद्धि लाने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। जिसमें एक उपाय होता है पौधों से जुड़ा। अधिकतर लोगों को अपने घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। लोग अपनी मनपसंद का कोई भी पौधा घर में लगा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार घर में लगाए जाने वाले पौधों का चुनाव बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। क्योंकि ये पौधे घर में खुशहाली लाने का भी काम करते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जिसे शनि देव का प्रिय माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर में लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे का नाम है शमी।
शमी के पौधे को लगाने के लाभ: ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र अनुसार शनि देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए इस पौधे की उपासना करनी चाहिए। मान्यता है इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। ये पौधा घर में सकारात्मकता लाने का काम करता है। भगवान शिव का भी प्रिय माना जाता है। घर में धन-धान्य की कमी नहीं होने देता। जिन लोगों पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही हो उन्हें इस पौधे की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। इस पौधे की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होने की मान्यता है।
कब लगाना चाहिए शमी का पौधा: इस पौधे को लगाने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। खास बात ये है कि नये साल की शुरुआत भी शनिवार के दिन से ही हो रही है तो ऐसे में आप 2022 के पहले ही दिन इस पौधे के लगा सकते हैं। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर बायीं तरफ लगाना चाहिए। इसे सीधे जमीन में या फिर साफ गमले में लगा सकते हैं। अगर घर के मुख्य द्वार के आस-पास उचित स्थान नहीं है तो आप इसे घर की छत पर दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। (यह भी पढ़ें- 2022 इन 2 राशि के लोगों के लिए हो सकता है सबसे खास, धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार)
शमी कौ पौधा लगाने में इन बातों का रखें ध्यान: इस पौधे को हमेशा ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए। जहां नाली का पानी या कूड़ा-कचरा न रहता हो। ध्यान रखें कि शमी के पेड़ की पूजा होती है तो इसके आस-पास सफाई का विशेष ध्यान दें। जो मिट्टी इस पौधे के लिए प्रयोग करें वो भी साफ-सुथरी होनी चाहिए। शाम के समय इस पौधे के समक्ष सरसों के तेल का दीपक भी जलाएं। (यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2022: नए साल में 4 राशि वालों पर शनि देव हो सकते हैं मेहरबान, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)