Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चींजे बताई गई हैं,जिनको करने से आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं वास्तु में पेड़-पौधे का ही महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घर में लगाने से समृद्धि आती है और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
वहीं कई कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और उसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। इतना ही इन पौधे का प्रभाव आपके काम पर भी पड़ता है। काम प्रभावित होने से धन आदि हानि होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से पौधे हैं, जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
मेहंदी
बहुत से लोग अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं। ऐसे वह इस पौधे को घर में लगाते हैं, जिससे कि मेहंदी उन्हे सहजता से मिल जाए। वहीं आयुर्वेद के अनुसार मेहंदी कई रोगों में औषधी का काम करती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मेहंदी की गंध बहुत तेज होती है। इससे मानसिक शांति भंग होती है और इस कारण नकारात्मक ऊर्जा आती है।
इस कारण आप का काम प्रभावित हो सकता है, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इस पौधे को अभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
कपास
कपास के पौधे से रूई निकलती है। लोग अक्सर पूजा में बाती के प्रयोग के लिए इस पौधे को घर पर लगाते हैं। इससे निकलने वाली रूई से बाती बनाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को कभी भी घर से अंदर नहीं लगाना चाहिए। यह पौध घर में धन आने से रोकता है।
नागफनी
यह एक हरे रंग का कांटेदार पौधा होता है। इसका उपयोग आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से होता है। जिससे घर का वातारण खराब हो सकता है। ऐसे में इस पौधे को भूलकर भी घर में कभी नहीं लगाना चाहिए।