Vastu Tips For Money: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र भी एक प्राचीन विज्ञान है जिसकी मदद से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। वास्तु शास्त्र से हम किसी भी चीज की दिशा, क्षेत्र आदि का सही आकलन करके अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आज के दौर में ऑफिस हो या घर इनके निर्माण में वास्तु की सहायता ली जाती है जिससे सकारात्मकता बनी रहे। यहां हम बात करेंगे कि वास्तु अनुसार ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनके घर में होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है अथवा घर में पैसों का आगमन नहीं हो पाता, जानिए…
-वास्तु अनुसार घर में कभी भी टूटे बर्तन ना रखें क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। जिससे घर में हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि यदि आपको कोई टूटा या चटका हुआ बर्तन दिखाई दे तो उसे तुरंत ही बाहर निकाल दें।
-बहुत घरों में आपने देखना होगा कि घर के मेन गेट पर जूते-चप्पल उतार दिये जाते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास नहीं हो पाता है। साथ ही घर में बीमारियों का भी प्रकोप बना रहता है। ऐसे घर में लोग आर्थिक तंगी से भी परेशान रहते हैं।
-घर में कभी भी बंद घड़ियां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर के लोगों के विकास में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही धन का आगमन भी रुक जाता है। इसलिए खराब घड़ियों को तुरंत बाहर निकाल देना ही अच्छा होता है। जून में इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखाई देगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा
-वास्तु अनुसार धन रखने के स्थान पर कभी भी नीले रंग के चित्र या फिर इस रंग से संबंधित चीजें ना रखें। क्योंकि नीला रंग पानी का प्रतिनिधित्व करता है और पानी की प्रकृति हमेशा बहने की होती है। इसलिए धन के स्थान पर इस रंग की वस्तुएं रखने से पैसे बच नहीं पाते।
-कभी भी फटे पर्स और टूटी तिजोरी में पैसा नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होने के आसार रहते हैं। 13 नंबर को अनलकी माने जाने के पीछे क्या है कारण? जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारी
-वास्तु शास्त्र अनुसार घर में टूटा और खराब फर्नीचर रखने से भी धन और उन्नति में रुकावट पैदा होती है। इसलिए टूटे हुए फर्नीचर को तुरंत सही करवा लें या फिर घर से हटा दें।
-कई लोग घर के खराब सामान को छत पर रख देते हैं जिससे वहां कबाड़ इकट्ठा हो जाता है। वास्तु अनुसार ऐसा करने से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है। इसलिए जो सामान खराब और दोबारा प्रयोग में न आने वाला हो उसे तुरंत ही निकाल दें।