Vastu Shastra Tips: कहते हैं जहां वास्तु दोष होता है वहां कुछ न कुछ परेशानियां बनी ही रहती है। लाख प्रयासों के बाद भी किसी को तरक्की नहीं मिल पाती है। इसलिए आज के दौर में कई लोग वास्तु पर विशेष ध्यान देते हैं और उसी के हिसाब से अपने घर या ऑफिस का निर्माण करते हैं। इतना ही नहीं घर की साज-सज्जा में भी वास्तु का ध्यान रखा जाता है। लेकिन कई बार जाने अनजाने हम कुछ गलतियां ऐसी कर जाते हैं जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। जानिए क्या हैं ये गलतियां…

आपने अपने बड़े बजुर्गों को कहते सुना होगा कि पानी का टपकना अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि इससे पानी तो बर्बाद होता ही है साथ ही वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु अनुसार जिस प्रकार पानी टपकता रहता है उस प्रकार धीरे-धीरे धन भी खर्च होता चला जाता है। इसलिए इस बात पर हमेशा ध्यान दें कि कभी भी घर में किसी भी नल से पानी न टपक रहा हो। जल स्रोत के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर मानी गई है।

झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है। वास्तु अनुसार झाड़ू हमेशा ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए जहां किसी की जल्दी से नजर न पड़ती हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि सफाई करने के बाद झाड़ू को कभी पटककर जमीन पर न रखें। इससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है। एक साथ दो झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। (यह भी पढ़ें- गुरु का मकर राशि में गोचर, 3 राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलने के दे रहा संकेत)

घर में एक ही देवी देवता की कई तस्वीरें न लगाएं क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। खासतौर से देवी लक्ष्मी की अगर दो मूर्तियां आमने-सामने रखी हो तो धन आगमन की गति कुछ धीमी हो जाती है और खर्च बढ़ जाते हैं।

घर में कभी भी पुराने खराब हो चुके ताले नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र अनुसार ये अशुभ माना जाता है। क्योंकि पुराना खराब हो चुका ताला बुरी किस्मत का वाहक माना जाता है।

वास्तु अनुसार पुराने फटे हुए कपड़े भी घर में नहीं रखने चाहिए। क्योंकि पुराने कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जब्कि अच्छे कपड़े अच्छे भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। (यह भी पढ़ें- जब मकर राशि में साथ होंगे शनि और गुरु, 4 राशियों को धन लाभ के रहेंगे आसार, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में)

पुराने चटके हुए बर्तन भी घर में नहीं रखने चाहिए। इससे भी निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है। घर परिवार में विवाद होने की संभावना रहती है। चटके हुए बर्तनों में भोजन करने से धन का नाश होने की मान्यता है।