Vastu Tips: व्यापार और करियर में तरक्की न मिलने के कारण लोग परेशान रहते हैं। व्यापार और करियर में किन कारणों से तरक्की नहीं मिलती है और किन कारणों से मिल सकती है। इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। मान्यता है कि वास्तु के उपाय करने पर करियर में तरक्की और व्यवसाय में मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में वह कौन से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से लाभ मिलने की मान्यता है।

उत्तर-पूर्व दिशा का महत्व

उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कहा जाता है और उत्तर-पूर्व दिशा जहां मिलते हैं। उसे ईशान कोण कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा देवी-देवताओं की दिशा होती है और यह बहुत ही पवित्र दिशा मानी गई है। उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी गुरु बृहस्पति माने गए हैं।

मान्यता है कि इस दिशा में गंदगी होना और बाथरूम होना बहुत ही अशुभ होता है। इससे करियर और कारोबार की तरक्की में बाधाएं आ सकती है और उन्नति रूक सकती है।मान्यता है कि उत्तर-पूर्व दिशा में सभी देवी-देवता रहते हैं। ऐसे में इस दिशा को हमेशा साफ और खाली रखना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न करें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में कभी गंदगी नहीं होनी चाहिए, स्टोर रूम नहीं होना चाहिए, बाथरूम नहीं होना चाहिए, किचन और बेडरूम नहीं होना चाहिए, लोहे की भारी चींजे नहीं रखनी चाहिए, नुकुली चीजें नहीं रखनी चाहिए, झाड़ू न रखें, बैठने की व्यवस्था इस दिशा में नहीं होने चाहिए। मान्यता है कि उत्तर-पूर्व दिशा में ये चीजें होने पर धन हानि और करियर में परेशानियां होती हैं।

उत्तर-पूर्व दिशा में जरूर करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाकर नियमित रूप से पूजा करें। इस दिशा की रोजाना सफाई करें, इस दिशा में पूजा स्थल बनाएं और मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें। मान्यता है कि उत्तर-पूर्व दिशा में ये चीजे करने से धन आदि कई लाभ होते हैं। करियर और कारोबार में तरक्की भी मिल सकती है।