Sidhi Ke Niche Toilet Vastu : वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब होती है। वहीं मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं घर की सीढियों के बारे में, घर में सीढ़ियों के नीचे का स्थान भी बहुत खास महत्व रखता है। लेकिन अगर वहां कुछ गलत चीजें रख दी जाएं तो इससे परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हें वो कौन सी चीजें हैं जो सीढ़ियों के नीचे नहीं रखनी चाहिए…

सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें कूड़ेदान

​वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से घर में भारी वास्तु दोष लग सकता है जिससे परिवार के सदस्यों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है।

सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाएं टॉयलेट

सीढ़ियों के नीचे बिल्कुल भी टॉयलेट नहीं बनवानी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार  टॉयलेट से सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव रहता है। वहीं ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत खराब रहती है। वहीं आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

सीढियों के नीचे नहीं बनवाएं मंदिर

सीढ़ियों के नीचे मंदिर रखना या बनवाना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से भगवान रुष्ट हो सकते हैं। क्योंकि सीढ़ियों के ऊपर हम पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं। ऐसे में उसके ठीक नीचे पूजा घर होने से इसे भगवान का अपमान भी माना जा सकता है। साथ ही ऐसा करने से घर में अशांति बनी रहती है। साथ ही सुख- समृद्धि का नाश होता है।

नहीं लगवाना चाहिए नल

वास्तु शास्त्र अनुसार सीढ़ियों के नीचे नल लगवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। क्योंकि अगर सीढ़ियों के नीचे लगे नल से पानी बहता है तो इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

सीढ़ियों के नीचे नहीं रखें शू रैक

अपने जूते-चप्पल सीढ़ियों के नीचे न रखें। आदर्श रूप से आपका शू रैक घर के बाहर रखा जाना चाहिए।  

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025