Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर एक चीज से सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिसका असर वहां रहने वाले सदस्यों की सेहत, तरक्की, करियर, बिजनेस, रिश्तों आदि में पड़ती है। इतना ही नहीं घर में मौजूद चीज व्यक्ति की सोई हुई किस्मत को भी जगा सकती हैं। ऐसे ही जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि के साथ व्यक्ति की किस्मत जाग जाती है।
घर में जरूर रखें ये मूर्तियां
हाथी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की ठोस चांदी या फिर पीतल की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हाथी की मूर्ति घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। जिसके कारण घर की दरिद्रता, गृह क्लेश जैसी समस्याओं से निजात मिल जाती हैं और धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ कुंडली में लगा राहु दोष भी समाप्त हो जाता है।
हंस की मूर्ति
घर के गेस्ट रूम में दो हंसों के जोड़े वाली मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता हबै। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
कछुआ
कछुआ की मूर्ति को सुख -समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से वहां रहने वाले सदस्य सेहतमंद रहने के साथ खुशहाल रहता है। ऐसे में घर की उत्तर, पूर्व दिशा में कछुए की मूर्ति स्थापित करें। इसके अलावा किसी बर्तन में जल भरकर उसमें कछुए की मूर्ति रखकर ड्राइंग रूम में रख सकते हैं।
ऊंट की मूर्ति
वास्तु शास्त्र में ऊंट की मूर्ति का भी विशेष महत्व है। ऊंट को कठिन परिश्रम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जिस घर में ऊंट की मूर्ति होती है इन्हें कभी भी बिजनेस में घाटा नहीं होता है। इसलिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
तोता की मूर्ति
वास्तु के अनुसार, घर में तोते की मूर्ति या तस्वीर को स्टडी रूम में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में अधिक मन लगता है। इसलिए स्टडी रूम में उत्तर दिशा में तोते का मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। वास्तु के हिसाब से तोता को प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।