Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अधिक नकारात्मक ऊर्जा होने से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, परिवारिक के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर से वास्तु दोष हटाने के लिए विभिन्न तरह के उपायों को अपनाने के साथ कुछ चीजें लाते हैं। ऐसे में आप चाहे, तो इस चमत्कारी शीशे को घर में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या फिर ऑफिस में बागुआ नाम का दर्पण लगाने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानिए बागुआ दर्पण के बारे में सबकुछ।
क्या होता है बागुआ मिरर?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बागुआ मिरर को पाकुआ दर्पण और पुआ शीशा भी कहा जाता है। ये एक अष्टकोण आकार में होता है यानी एक ऐसा दर्पण जिसमें 8 किनारे होते हैं। इसके साथ ही चारों ओर लकड़ी होती है और बीच में एक गोल आकार का शीशा लगा होता है। इसके साथ ही लकड़ी के आठ किनारों पर तीन-तीन फेंगशुई की लकीरे बनी होती है। इनमें से कुछ लकीर छोटी, तो कुछ बड़ी होती है। पूरी रेखाएं यांग ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं और वहीं छोटी यानी टूटी हुई रेखाएं यिन हैं। यह फ्रेम कई रंगों से मिलकर बनाया जाता है।

बागुआ दर्पण लगाने के लाभ
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर में बागुआ दर्पण लगाने से विशेष लाभ मिलते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा
घर में सही दिशा में बागुआ दर्पण लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है।
नजर दोष से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बागुआ दर्पण नजर दोष से भी छुटकारा दिला सकता है। माना जाता है कि जिस घर में बागुआ दर्पण लगा होता है। उस घर के सदस्यों को कभी भी नजर नहीं लगती है।
तरक्की मिलती है
बागुआ दर्पण घर या फिर ऑफिस में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है, जिससे घर में सुख-शांति के साथ धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता मिलती है।
किस दिशा में लगाएं बागुआ दर्पण?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बागुआ दर्पण को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए इसे पूर्व से पश्चिम दिशा, उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर लगा सकते हैं। इसके अलावा उत्तर, पूर्व दिशा में भी लगाना शुङ होगा।
किन जगहों पर बागुआ दर्पण लगाना शुभ ?
बागुआ दर्पण को आप घर के मुख्य द्वार में बाहर की ओर लगा सकते हैं। इसके अलावा किचन की दीवार या दरवाजे में लगा सकते हैं। इन जगहों के अलावा घर के बाहर की दीवार या फिर बालकनी में बाहर की ओर लगाना शुभ होगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर नहीं प्रवेश कर पाएगी।
बागुआ दर्पण के वास्तु नियम
- बागुआ दर्पण घर में लगाया है, तो कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
- बागुआ दर्पण को कभी भी गंदा न रखें। समय-समय पर सफाई करते रहें।
- अगर बागुआ दर्पण थोड़ा सा भी टूट-फूट गया है, तो इसे तुरंत ही सही करा लें।
- इस दर्पण को कभी भी घर या ऑफिस के अंदर नहीं लगाना चाहिए।
- बागुआ दर्पण खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि फ्रेम का रंग नीला, काला, लाल या फिर गुलाबी नहीं होना चाहिए।
- इस दर्पण को हमेशा हरा, सफेद, आसमानी या फिर ऑफ व्हाइट रंग में ही खरीदना चाहिए।