Vastu Tips: हिंदू धर्म में मंदिर जाना और पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर उनकी जिंदगी पर पड़ सकता है। साथ ही, उन्हें पूजन का पूरा फल भी नहीं मिलता है। गरुड़ पुराण, मनुस्मृति और विष्णु धर्मसूत्र जैसे ग्रंथों में इस बारे में बताया गया है कि मंदिर से घर लौटते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पूजा का पूरा फल मिले और घर में सुख-शांति बनी रहे, तो मंदिर से लौटकर इन बातों को जरूर ध्यान में रखें। ऐसे में आइए जानते हैं मंदिर से घर आने के बाद किन नियमों का पालन करना चाहिए।

खाली लोटा न लाएं घर

अगर आप मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लोटा लेकर गए हैं, तो उसे वहां से खाली लेकर नहीं आना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए भगवान को जल अर्पित करते समय कुछ जल लोटे में छोड़ दें या फिर दोबारा लोटे में जल भर लें। आप इसमें फूल डालकर भी वापस ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और किसी भी तरह की नकारात्मकता दूर रहती है।

तुरंत गंदे या अपवित्र स्थान पर न जाएं

मंदिर से आने के बाद सीधे शौचालय या किसी अपवित्र जगह पर नहीं जाना चाहिए। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है। अगर बहुत जरूरी हो तो कुछ देर रुककर ही जाएं।

मांसाहारी खाना और नशे से बचें

मंदिर से लौटने के बाद तामसिक भोजन से दूर रहें और शराब जैसी चीजों का सेवन न करें। इससे आपकी पूजा का असर खत्म हो सकता है और घर की पवित्रता भी खराब हो सकती है। साथ ही, ऐसा करने से देवी-देवताओं का अनादर माना जाता है।

प्रसाद और फूल का सही स्थान पर रखें

मंदिर से लाए गए प्रसाद या फूल को कभी भी कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए। इसे जल में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पौधे की जड़ में रख दें। मंदिर का प्रसाद रास्ते में खाने की बजाय घर लाकर परिवार के साथ मिलकर खाएं। ऐसा करने से प्रसाद का सही सम्मान होता है और आपको इसका पूरा आशीर्वाद भी मिलता है।

मंदिर से आकर तुरंत भोजन न करें

मंदिर से आने के तुरंत बाद भोजन करने से बचना चाहिए। मंदिर से जब भी आएं तो पहले कुछ देर भगवान का ध्यान करें, शांत बैठें और फिर खाना खाएं। ऐसा करने से मन और शरीर दोनों शांत रहते हैं और भगवान की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।