वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित हर एक चीज के लिए विस्तार से उल्लेख किया गया है। घर में रखी जाने वाली वस्तुओं के साथ ही घर में रखे जाने वाले पौधों के बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से कई बातें बताई गई हैं। चूंकि घर में पौधे न केवल घर में ताजगी और हर वातावरण लाते हैं बल्कि उनके कई अन्य महत्व भी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे जहां घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियां लाते हैं, वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनसे घर में समस्या, विनाश और नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें आपको घर में लगाने से बचना चाहिए।
घर में न लगाएं काटेंदार पौधे
वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर के आसपास लगाने से मना किया गया है। जानकारों के मुताबिक घर में कांटेदार पौधे लगाने से तनाव का माहौल उत्पन्न होता है साथ ही आस-पास के लोगों के साथ भी आपसी मतभेद बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। सजावट के लिए हम आकर्षक दिखने वाले कैक्टस को अपने घर या घर के बाहर लगाते हैं, लेकिन इनसे भी बचना चाहिए।
बेर का पौधा नकारात्मक ऊर्जा का वाहक
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेरी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है और इस पौधे के होने से घर की सारी खुशियां कम होने लगती हैं। चूंकि मान्यता है कि यह पेड़ घर में लगाने से दरिद्रता लाता है।
खजूर का पौधा या पेड़ लगाने से बढ़त है कर्ज
वास्तु शास्त्र के अनुसार खजूर के फल भले ही खाने में स्वादिष्ट हों, लेकिन इसका पेड़ अपने घर के बगीचे या आंगन में लगाना वास्तु में अशुभ माना जाता है। इस पेड़ को लगाने से कर्ज बढ़ता है। इसके प्रभाव से खर्चे बढ़ जाते हैं और पैसा हाथ में नहीं आता। यह दुर्भाग्य की ओर ले जाता है।
इमली का पेड़ व्यक्ति को बना सकता है डरपोक
इमली खाने में बहुत ही चटपटी और खट्टी लगती है और इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता और भय का माहौल बनाता है। इसलिए इस पेड़ को अपने घर में लगाने से बचना चाहिए।