पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा रिश्ता होता है जिसमें एक ऐसा धागा होता है जो बहुत नाजुक होता है। इस रिश्ते के साथ कई ओर रिश्ते भी जुड़े होते हैं। इसलिए इसमें सावधानी बरतना जरुरी हो जाता है। वहां एक दोस्त की तरह लड़ना-झगड़ना, प्रेम करना, बच्चे की तरह जिद्द करना सब इसी रिश्ते में समा जाते हैं। तो आम बात है कि कई बार यहां लड़ाई-झगड़ा हो जाना और रिश्तों में खटास आना आम बात है। लेकिन ये आम बात तब आम नहीं रह जाती है जब इसमें दूरियां आने लग जाए। इस रिश्ते को कई सावधानियां अपनानी होती हैं और ये पति-पत्नी की समझदारी पर ही निर्भर करता है कि वो किस हद तक जाकर अपने रिश्ते के लिए मेहनत कर पाते हैं। लेकिन जब सभी तरह की कोशिश कर ली जाए और किसी तरह की सफलता हासिल ना हो तो जरुरी होता है कुछ ऐसे उपाय अपनाना जो आपके रिश्तों को टूटने से बचा सकते हैं।
– पति-पत्नी के रिश्ते में हमेशा प्यार बनाए रखने के लिए दो गमले अवश्य रखने चाहिए। इस वास्तु उपाय से वैवाहिक जीवन सुखद बना रह सकता है।
– शादीशुदा जोडे के बेडरुम में विंडचाइम लगाना शुभ माना जाता है। विंडचाइम की मधुर आवाज रिश्ते को भी मधुर बनाती है।
– इसी के साथ माना जाता है कि बेडरुम में शीशे का प्रयोग करना वैवाहिक जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि कमरे में शीशा है तो रात के समय उस पर कपड़ा ढक देना लाभकारी हो सकता है।
– पति-पत्नी के रिश्तों को मधुर करने के लिए जरुरी होता है कि बिस्तर मौजूद हर चीज जोड़े के रुप में हो, तकिए के रंग भी एक जैसे ही रखें।
– कमरे में किसी भी तरह से गंदगी ना रखें। धूल-मिट्टी ना जमने दें, इससे रिश्ता बोरिंग होने लगता है। कमरे को हमेशा साफ रखने का प्रयास करें।
– जितना संभव हो सके सोने के कमरे में इलेक्ट्रानिक सामान और टूटा हुआ सामान नहीं रखाना चाहिए।


