Vastu Tips: घर को क्लेश मुक्त और सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र में कई अहम बातें बताई गई हैं। मान्यता है कि इन्हें करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख समृद्धि भी बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की चारों दिशा का अपना अलग- अलग महत्व है। किस दिशा में क्या रखना चाहिए और किस दिशा को खाली रखना चाहिए। इसके भी फायदे और नुकसान वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं।

घर के पूर्व दिशा को रखना चाहिए हमेशा खाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूर्व दिशा को हमेशा खाली रहना चाहिए। इस दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है। पूर्व दिशा ग्रहों के राजा सूर्य देव और इंद्र देव की माना जाती है। इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। वहीं मान्यता है कि इस दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर पूजा करने से आर्थिक लाभ होता है।

घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए भारी सामान

घर की दक्षिण दिशा में हमेशा भारी सामान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा मंगल और यम की दिशा होती है। वहीं इस दिशा में बाथरूम का निर्माण नहीं कराना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

पश्चिम दिशा में किचन बनवाना होता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पश्चिम दिशा में किचन का निर्माण कराया या होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में वरूण देवता का वास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में किचन होने से घर में कभी पैसो की तंगी नहीं होती है और घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है।

घर के इस दिशा में लगाना चाहिए पौधे

घर के किस दिशा में पौधे लगाना चाहिए यह भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। घर का पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा हमेशा पौधे लगाने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में पौधे लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।