Vastu Tips For Lord Shiva Idol: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। घर में भगवान गणेश, श्री कृष्ण की मूर्ति अधिकतर लोग लगाते हैं। लेकिन बता दें कि घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में सभी देवताओं में शिव जी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। इसी कारण कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर भगवान शिव की कृपा हो गई, तो वह हर एक संकट को आसानी से पार कर लेता है और हर मुश्किल उससे कोसों दूर रहती है। इसलिए अपने घर में शिव की तस्वीर या मूर्ति जरूर लगाना चाहिए।

वास्तु के हिसाब से घर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे कि शुभ फलों की प्राप्ति हो। आइए जानते हैं कि घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

इस दिशा में लगाएं शिव जी की मूर्ति या तस्वीर

वास्तु के हिसाब से भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में कैलाश पर्वत स्थित है।

घर में न लगाएं शिव जी की ऐसी तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर घर में नहीं लगाना चाहिए जिसमें वह क्रोधित मुद्रा में हों। क्योंकि भगवान शिव का यह आसन विनाश का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से कभी भी सुख-शांति, धन-संपदा नहीं ठहरती है।

घर में शिव जी लगाएं ऐसी तस्वीर

भगवान शिव की शांत और तपस्या करते हुए या फिर प्रसन्न अवस्था में दिखाई दे रहे हो, तो ही घर में रखें। ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव की अकेली तस्वीर के अलावा पूरे परिवार यानी शिव जी के साथ मां पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी की तस्वीर लगा सकते हैं।

हमेशा रखें साफ

घर में अगर भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित की है, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि उसे समय-समय पर साफ करते रहें। गंदगी रखने से अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।