Vastu Tips For Home: घर परिवार में धन-धान्य की कोई कमी ना हो इसके लिए व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है। लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद भी तरक्की नहीं मिल पाती है। इसके लिए कई लोग अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार लाइफ में हो रही आर्थिक समस्याओं का कारण हमारे घर का खराब वास्तु भी हो सकता है। तो ऐसे में आप घर में कुछ जरूरी बदलाव करके अपनी लाइफ में सुख और समृद्धि ला सकते हैं।

वास्तु अनुसार यदि धन या धन की तिजोरी सही दिशा में रखी जाए तो घर में बरकत बनी रहती है। उत्तर दिशा को धन रखने के लिए सबसे शुभ माना गया है क्योंकि इस दिशा के स्वामी धन के देवता कुबेर हैं। इसलिए घर की इस दिशा में उस अलमारी को रखें जिसमें आपके नगद और आभूषण रहते हों। ध्यान रखें कि वह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से सटाकर रखें। इससे रुपए और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।

उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहते हैं। इस स्थान को भी धन और आभूषण रखने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं घर की पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है।

वास्तु विज्ञान अनुसार अगर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में रसोई घर हो तो रसोई घर के अंदर रखे गए गैस चूल्हे को आग्नेय कोण में रख दें और रसोई के ईशान कोण में एक साफ बर्तन में जल भरकर रख दें। मान्ता है कि ऐसा करने से आपके घर में धन का प्रवाह बना रहेगा और रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Love Relation को टूटने से कैसे बचाएं, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी

घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए घर की उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी की कमलासन पर विराजमान हुए ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वह स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। पानी की टंकी मकान की छत पर सदैव पश्चिम दिशा की ओर ही लगानी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिशा में छत के अन्य भागों से ऊंचा चबूतरा बनाकर ही पानी की टंकी रखनी चाहिए।

घर के दक्षिण पश्चिम भाग को ऊंचा रखना शुभ रहता है। इससे घर में उन्नति और शांति का वास होता है। पूर्वमुखी घर में मुख्य द्वार के बाहर सूर्य का चित्र या प्रतिमा लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

घर में एक ही मुख्य दर्पण होना चाहिए जिसे आप घर की पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर लगाएं। ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कांच न लगाएं। ऐसा करने से आय में वृद्धि होती है।