Vastu Shastra 2022: नये साल से लोगों को ढेर सारी उम्मीदें रहती हैं। अब 2022 आने को है। हर कोई चाहता है कि उसके लिये आने वाला साल शुभ साबित हो। तरक्की के रास्ते खुलें। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं जिसे अपनाकर आप अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। जानिए नये साल में किन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आने के आसार रहेंगे। वास्तु टिप्स न्यू ईयर 2022 के लिए।
नये साल में आप अपने घर में चांदी का हाथी ला सकते हैं। मान्यता है हाथी की मूर्ति को घर में रखने से शांति और सुख समृद्धि आती है। व्यक्ति को नौकरी में उन्नति मिलती है। राहु केतु का बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है।
नये साल के पहले दिन आप अपने घर में धातु का कछुआ ला सकते हैं। घर में चांदी, पीतल और कांसे की धातु से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है। घर परिवार के लोगों की तरक्की होने लगती है।
घर में लाफिंग बुद्धा रखना भी शुभ माना जाता है। आप नये साल में लाफिंग बुद्धा भी घर ला सकते हैं। इसे रखने के लिए उत्तर पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। घर में इसे रखने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। (यह भी पढ़ें- साल 2022 इस राशि के लोगों के लिए हो सकता है सौभाग्यशाली, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान)
घर में मोरपंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे भाग्य के मार्ग में आ रही सारी रुकावटें दूर हो जाती हैं। नये साल में आप अपने घर में गोमती चक्र ला सकते हैं। इसे लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। मान्यता अनुसार 11 गोमती चक्र पीले वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत आती है।
नये साल में आप अपने घर मनी प्लांट या तुलसी का पौधा ला सकते हैं। वास्तु अनुसार इन पौधों को घर में लगाने से धन-दौलत में वृद्धि होती है। घर में मोतीशंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इस शंख को विधि विधान पूजा कर यदि घर की तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल और भंडार में पैसा टिकने लगता है। आमदनी में वृद्धि होती है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इन राशि के लोगों के बीच आपस में रहता है मतभेद, होते रहते हैं लड़ाई-झगड़े)