Vastu Tips For Money: हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी नौकरी या व्यापार में निरंतर उन्नति हो और उसके जीवन में सुख-सुविधाएं, सुख-शांति बनी रहें। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है ताकि अपने और अपने परिवार की हर चाह पूरी कर सके। फिर भी कभी-कभी व्यक्ति खुश नहीं रह पाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होना अत्यंत आवश्यक है तभी व्यक्ति को प्रगति, शांति-सुख, वैभव और ऐश्वर्य मिल पाते हैं। लेकिन यदि किसी को लगातार तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका कारक घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। आइए जानें किन कारणों से घर में धन-संपत्ति की कमी बनी रह सकती है। इसके साथ ही घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता है…

घर में दीवारों पर सीलन होना

वास्तु शास्त्र में यह कहा गया है कि यदि घर की दीवारें लगातार नम रहती हों या उनमें पानी-सीलन हो, तो मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती हैं। घर में सीलन होने के कारण वास्तु दोष होता है और नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। ऐसे ही जगह पर कभी भी पैसा नहीं रुकता है, क्योंकि पानी को धन का प्रतीक माना गया है और जहां पानी जमा रहता है। वहां धन भी रुक नहीं पाता। बेवजह खर्च से परेशान रहते हैं। इसके अलावा उस घर पर रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिलता है।

छत का साफ न रखा

कई लोगों की आदत होती है कि अपने घर की छत को सालों-सालों तक साफ नहीं करते हैं या फिर छत पर टूटा-फूटा सामान जैसे पुराना फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन आदि रख देते हैं। ऐसी स्थिति में वास्तु दोष तो होता ही है। इसके अलावा  ये नकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत बन जाती है। इसलिए छत को पूरी तरह साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर की छट को साफ रखने से मां लक्ष्मी भी अति प्रसन्न होती है।

घर के अंदर कांटेदार पौधे लगाना

वास्तु शास्त्र में यह सलाह दी गई है कि घर के अंदर कांटेदार या काटने वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि ये आर्थिक परेशानियों-धन-हानि को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके साथ ही घर में कलह मची रहती हैं और शांति नष्ट हो जाती है।

घर के किसी कोने में कबूतर का घोंसला होना

वास्तु के मुताबिक यदि घर के किसी भाग में कबूतर का घोंसला बन गया हो, तो इसे धन-हानि का संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे गृहस्वामी को राहु-केतु आदि ग्रहों की नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपके घर में भी लगातार कबूतर आ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत भगा दें।

Utpanna Ekadashi 2025 Upay: उत्पन्ना एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, दरिद्रता होगा दूर, धन-संपदा की होगी प्राप्ति

झाड़ू का रख-रखाव

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए झाड़ू को रखने के कई नियम होने के साथ दिशा होती है। इसलिए झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी की दृष्टि न पड़ें। झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा रखने से धन-संपत्ति की कमी हो सकती है। इसके अलावा कभी भी झाड़ू को पैर नहीं मारना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। 

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।