Vastu Tips For Money Plant: आज के समय में हर किसी के घर या फिर ऑफिस में मनी प्लांट जरूर मिल जाएगा। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का विशेष महत्व है। इस पौधे को लेकर मान्यता है कि इसे सही तरीके और दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रवाहित होती है। इसके साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है और हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जितनी तेजी से बेल ये बढ़ती है उतनी ही तेजी से घर में रुपए-पैसों का आगमन बना रहता है। मनी प्लांट को लगाने के कई नियम बताए गए हैं। ऐसे में अगर आप दक्षिण दिशा में लगा रहे हैं, तो किस तरह लगाना होगा शुभ जानिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा इस तरह रखें कि वह जमीन को न छुएं। माना जाता है कि इस तरह रखने से दरिद्रता से छुटकारा मिल सकता है।
दक्षिण दिशा में किस तरह लगाएं मनी प्लांट
आमतौर पर अधिकतर पेड़-पौधों को दक्षिण दिशा में लगाने की मनाही होती है, क्योंकि इस दिशा को यम और पितरों की दिशा कहा जाता है। लेकिन अगर आप समाज में मान-सम्मान, सफलता के साथ अपार धन दौलत चाहते हैं, तो दक्षिण दिशा में रखना भी शुभ होगा, लेकिन इस दिशा में रखते हुए कुछ नियम का जरूर पालन करें। अगर आप घर की दक्षिण दिशा में मनी प्लांट रख रहे हैं, तो कभी भी पानी में मनी प्लांट डालकर न रखें, बल्कि एक लाल रंग की बोतल या फिर गमले में मिट्टी भर लें और उसमें मनी प्लांट लगाएं। इसके साथ ही साथ ही मनी प्लांट के पीछे अपनी तस्वीर दीवार में जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहेंगी।
दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ
दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा को भगवान गणेश की दिशा माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है और पैसों की तंगी का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट कभी भी पानी में नहीं लगाना चाहिए, बल्कि मिट्टी में लगाएं। इसके साथ ही इसमें एक कॉपर का सिक्का भी दबा दें। ऐसा करने से कई गुना अधिक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।