Vastu Tips For Money: कौन नहीं चाहता कि उसकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहे और पैसों की कभी दिक्कत न हो। जिसके लिए इंसान कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार कठिन प्रयासों के बाद भी वो सफलता हासिल नहीं हो पाती जो हम चाहते थे। अगर आपकी फाइनेंशियल कंडीशन लगातार खराब बनी हुई है और बेवजह के कर्ज बढ़ते जा रहे हैं तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। जिससे मुक्ति के लिए आप ये कुछ उपाय कर सकते हैं…
आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए घर में धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा रखें। इन्हें समृद्धि का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि इन्हें घर में रखने से पैसों की दिक्कत कभी नहीं झेलनी पड़ती। लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर पश्चिम कोण में रखना चाहिए। घर में विंड चाइम लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। माना जाता है कि इनकी घंटियों की आवाज से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं। इसी तरह चाइनीज सिक्कों को भी बहुत अहम माना गया है। इनको लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। रोजाना उसमें जल अर्पित करें तथा सायंकाल में घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से अचानक घर में धन आवक में तेजी से वृद्धि होने लगती है। उत्तर-पूर्व दिशा में सात की संख्या में क्रिस्टल रखें। इससे घर में पॉज़िटिव ऊर्जा बढ़ेगी व धनलाभ होगा।
घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे के ऊपर बीच मे लगाने से घर सुरक्षित रहता है तथा इससे समृद्धि बनी रहती है। फर्श पर मोटी दरी, कालीन आदि बिछाकर कर्ज से बचा जा सकता है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है और उसे लौटा पाने की स्थिति नहीं बन पा रही है। तो इस स्थिति में जितना भी कर्ज लौटाना हो वह मंगलवार को लौटाएं।
ऐसा करने से कर्ज से जल्दी से जल्दी मुक्ति मिलने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। वास्तु कहता है कि अगर कर्जा बढ़ता जा रहा है या फिर कर्जा लौटा न पा रहे हों तो घर या फिर व्यवसाय में पानी की दिशा बदल देनी चाहिए। पानी के पात्र की सही दिशा उत्तर मानी गई है।