Vastu Tips For Main Door: घर का मुख्य द्वार सिर्फ आपके अंदर या बाहर जाने का रास्ता नहीं है बल्कि ये रास्ता घर के अंदर खुशियां लाने का भी रास्ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार से ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा दस्तक देती है। इसलिए अगर आप नया घर लेने जा रहे हैं या फिर पुराने घर में ही मुख्य द्वार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो कुछ वास्तु नियमों का जरूर पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार के वास्तु दोष का सामना न करना पड़े और घर में खुशियां की कमी आ जाएं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार संबंधित किन वास्तु नियमों का रखें ख्याल…
किस दिशा में हो मुख्य द्वार
वास्तु के हिसाब से अगर आपका घर पश्चिम मुखी है, तो आपका मुख्य द्वार उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए और दक्षिण पर है, तो दक्षिण-पूर्व की ओर मुख्य द्वार होना चाहिए।
मुख्य द्वार का रंग
वास्तु के हिसाब से घर का मुख्य दरवाजा का पेंट कभी भी काला न करें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ती है। इसके बजाय आप मिट्टी, लकड़ी से संबंधित रंग या फिर सफेद रंग कराना शुभ होगा।
मुख्य द्वार में नेम प्लेट
अगर आप मुख्य द्वारा में नेम प्लेट लगाना चाहते हैं, तो उत्तर या पश्चिम दिशा सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है। इस दिशा में धातु से बनी नेम प्लेट लगाना चाहिए। इसके अलावा नक्काशी की हुई नेम प्लेट पूर्व या फिर दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होगा।
रखें दहलीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार में थोड़ी सी ऊंची दहलीज अवश्य रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है।
मुख्य द्वारा संबंधी ये नियम भी रखें ध्यान
- घर के मुख्य द्वारा में कभी भी टूटा-फूटा दरवाजा न लगाएं। ऐसा दरवाजा होने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए तुरंत ही नया दरवाजा लगवाएं।
- कभी भी मुख्य द्वार में कर्कश या फिर तेज ध्वनि वाली डोरबेल न लगवाएं। इसके बदले कोई शांत , सुखदायक डोरबेल लगवाएं।
- मुख्य द्वार में कभी भी जूते की रैक, पुराना फर्नीचर, कूड़ेदान आदि न रखें। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- मुख्य द्वार में सूर्य की रोशनी जरूर पड़नी चाहिए। हमेशा रोशनी अवश्य होनी चाहिए।
देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
